सुवर्णरेखा न्यू कॉलोनी के पानी टंकी के पास अज्ञात जानवर ने बनाई सुरंग, जंगली जानवर के छिपे होने की आशंका, दहशत में कॉलोनीवासी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : सुवर्णरेखा न्यू कॉलोनी (आशियाना) के पानी टंकी के पास किसी अज्ञात जानवर ने  सुरंग बनाकर पनाह ले रखी है. लोगों को आशंका है कि सुरंग में जंगली जानवर छिपे हैं. इस आशंका से कॉलोनीवासी दहशत में हैं. हालांकि सुवर्णरेखा कॉलोनी निवासी और कर्मचारी नेता प्रणव शंकर ने बताया कि कॉलोनी के बच्चे सुरंग के आसपास ही खेलते कूदते हैं, जिसके जानमाल की सुरक्षा की फिक्र कॉलोनीवासी को हो रही है. उन्होंने बताया कि इस बात की सूचना उन्होंने परियोजना के शिविर प्रभारी को दी है जिसके बाद जूनियर इंजीनियर ने स्थल निरीक्षण किया है लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बात की सूचना वन विभाग को भी दी है. उन्होंने बताया कि सुरंग के पास जानवर के पैरों के निशान भी मिले हैं, जो भालू के मालूम पड़ते हैं. इस बात से कॉलोनी में लोग दहशत के साए में जी रहे हैं.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  चांडिल डैम के खुले गेट, बढ़ते जलस्तर से अलर्ट; नदी किनारे रहने वालों की बढ़ी चिंता

Thanks for your Feedback!

You may have missed