UAE में कमाने गया, भारतीय प्रवासी एक पल में बना अरबपति,जीते 240 करोड़


UAE: दक्षिण भारत के 29 वर्षीय अनिलकुमार बोल्ला यूएई लॉटरी के इतिहास का पहला और सबसे बड़ा जैकपॉट जीत लिया है. यूएई लॉटरी के लकी डे ड्रॉ में हुई इस ऐतिहासिक जीत की घोषणा सोमवार को एक वीडियो के जरिए की गई.अनिलकुमार बोल्ला ने वह कर दिखाया जो करोड़ों लोग सपने में सोचते हैं. उन्होंने यूएई लॉटरी के इतिहास का पहला और सबसे बड़ा Dh100 मिलियन (करीब ₹226 करोड़) का जैकपॉट जीत.यह ड्रॉ 18 अक्टूबर को आयोजित हुआ था और इसमें अनिलकुमार ने 8.8 मिलियन में 1 की संभावना को मात देते हुए अपनी किस्मत के दरवाजे खोल दिए. लॉटरी जीतने के बाद उन्होंने कहा, मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा.एक टिकट ने मेरी पूरी ज़िंदगी बदल दी.यूएई लॉटरी का यह लकी डे ड्रॉ पूरी तरह डिजिटल और सरकारी रूप से लाइसेंस प्राप्त प्रणाली है. पारंपरिक लॉटरी की तरह इसमें नंबर चुनने की झंझट नहीं आपका टिकट ही आपकी पहचान है. इसमें टैक्स-फ्री पुरस्कार मिलते हैं और विजेताओं की घोषणा लाइव या रिकॉर्डेड कार्यक्रमों में की जाती है. जहां पुरानी Big Ticket Abu Dhabi लॉटरी में Dh500 का टिकट और मैनुअल ड्रॉ होता था, वहीं नई लॉटरी सस्ती, ऑनलाइन और अधिक पारदर्शी है.इतना बड़ा इनाम जीतने के बाद भी अनिल कुमार का रवैया बेहद सधा हुआ है. उन्होंने कहा कि वो पैसा फिजूल नहीं उड़ाएंगे- “मैं सोच रहा हूँ कि इस रकम को सही तरह से इन्वेस्ट करूं। कुछ बड़ा करना चाहता हूँ, जो दूसरों के काम आए.”उन्होंने बताया कि वो अपनी जीत की कुछ राशि डोनेट करने का प्लान बना रहे हैं. साथ ही वो एक सुपरकार खरीदना और अपने परिवार के साथ UAE के किसी शानदार रिज़ॉर्ट में जश्न मनाने का सपना भी देख रहे हैं.लोगों का कहना है कि यह महज़ एक इत्तेफ़ाक़ नहीं, बल्कि मां के आशीर्वाद का असर है। आखिरकार, जिस दिन उन्होंने मां का जन्मदिन चुना, उसी दिन उनकी ज़िंदगी बदल गई। सोशल मीडिया पर भी यह कहानी वायरल हो गई है-लोग कह रहे हैं, “मां का प्यार ही असली लकी चार्म होता है।”




