वार्ड 1 के पार्षद प्रत्याशी बनमाली दास और गुरूपदो दास के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-1 से पार्षद पद के प्रत्याशी बनमाली दास एवं उनके समर्थक गुरुपदो दास के खिलाफ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए उत्तमडीह निवासी राज कपूर महतो ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. बता दें कि इससे पूर्व बनमाली दास के द्वारा भी चुनाव के दिन ही रात में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आवेदन के अनुसार गुरुवार की सुबह करीब 8.00 से 8.30 बजे के बीच गम्हरिया से आने के क्रम में आनंदपुर गांव के पास बनमाली दास एवं गुरुपदो दास ने उन्हें रोक लिया. पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की कोशिश की. किसी तरह वे आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने घरवालों को सूचना देने में सफल हुए और बाद में आदित्यपुर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. साथ ही उत्तमडीह निवासी सचिन महतो के खिलाफ भी जान से मारने की बात कही गई है. पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना स्तर से बताया गया है कि जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि नगर निगम चुनाव के मतदान से पूर्व एक कथित वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं को नोट बांटने का दावा किया जा रहा था. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की घटना सामने आई. वहीं, गुरुपदो दास एवं जागरू महतो ने भी बनमली दास एवं उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया था.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed