एनसीसी में केपीएस कदमा के अमित को पदोन्नति, सेकेंड ऑफिसर बने

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- केपीएस कदमा के एनसीसी अधिकारी अमित को थर्ड ऑफिसर से सेकेंड ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस अवसर पर आयोजित सेरेमनी में कर्नल विनय आहूजा और कर्नल प्रेमचंद झा ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई रैंक से सम्मानित किया।

यह पदोन्नति जून 2025 में ओटीए, काम्पटी में आयोजित हायर रैंक प्रमोशन ट्रेनिंग कैंप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिणाम है। इस प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने एनसीसी जेडी इंडियन आर्मी के 600 एसोसिएट एनसीसी अधिकारियों के बीच ऑल इंडिया अकादमिक में प्रथम स्थान और ऑल इंडिया ओवरऑल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि बिहार एवं झारखंड निदेशालय के लिए अब तक की एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता मानी जा रही है।

गौरतलब है कि अधिकारी अमित ने 21 दिसंबर को एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर के रूप में अपनी सेवा के तीन वर्ष पूर्ण किए हैं। इस दौरान उन्होंने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से एक अलग पहचान बनाई है।

एनसीसी से जुड़े अधिकारियों, शिक्षकों और कैडेट्स ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और भविष्य में भी देशसेवा के पथ पर इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  ओडिशा सीमा से सटे पोटका जंगल में जली हुई युवती का शव मिला, हत्या की आशंका

Thanks for your Feedback!

You may have missed