कोहरे के बीच रेलवे अलर्ट मोड में, ट्रेनों की लाइव मॉनिटरिंग शुरू;

0
Advertisements
Advertisements

Delhi:उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। सड़कों पर दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, वहीं रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। घने कोहरे के कारण वंदे भारत, शताब्दी और राजधानी सहित कई ट्रेनें तय समय से देर से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए रेलवे की ओर से कई अहम कदम उठाए जा रहे हैं।कोहरे की वजह से लेट रही ट्रेनों को लेकर उत्तर रेलवे, पूर्वोत्तर रेलवे और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि वे ट्रेनों की स्थिति पर रियल-टाइम नजर रखें और यात्रियों से जुड़ी दिक्कतों, खासकर खानपान से संबंधित समस्याओं का तुरंत समाधान करें। इसके अलावा दिल्ली, लखनऊ, मुरादाबाद, वाराणसी और प्रयागराज मंडल के मंडल रेल प्रबंधकों को भी ट्रेनों की लगातार निगरानी करने और जरूरी व्यवस्थाएं पुख्ता करने के आदेश दिए गए हैं।घने कोहरे के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनें तय समय पर नहीं चल पा रही हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए रेलवे ने इन ट्रेनों के लिए अतिरिक्त (स्पेयर) रेक तैयार करने का फैसला लिया है, ताकि कम से कम सेवाओं की शुरुआत समय पर सुनिश्चित की जा सके।प्रीमियम ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए रेलवे ने वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी ट्रेनों के लिए अतिरिक्त रेक की व्यवस्था की है। रेलवे के मुताबिक 20 कोच वाली वंदे भारत रेक का इस्तेमाल नई दिल्ली से वाराणसी ट्रेन को समय से रवाना करने में किया जा रहा है। इसके अलावा, उत्तर रेलवे के पास रखरखाव के लिए रखी गई एक और 20 कोच की रेक को भी वाराणसी से नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के सुचारु और समय पर संचालन में लगाया गया है।उत्तर रेलवे के पास उपलब्ध एक अतिरिक्त 20 कोच की वंदे भारत रेक को भी ट्रेनों के समय पर संचालन में लगाया जा रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा बनाए रखने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे से भी 20 कोच की एक वंदे भारत रेक नॉर्दर्न रेलवे को भेजी जा रही है, ताकि कोहरे के बावजूद सेवाएं प्रभावित न हों। वहीं, पूर्व मध्य रेलवे और दक्षिण रेलवे में उपलब्ध कोचों की मदद से दो एसी रेक भी तैयार किए जा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed