ईरान युद्ध के बीच अमेरिका को झटका, इस देश ने सैन्य विमानों के लिए एयरस्पेस किया बंद

0
Advertisements
Advertisements

बर्न : ईरान के साथ चल रहे युद्ध के बीच स्विट्जरलैंड ने बड़ा फैसला लेते हुए अमेरिका के कुछ सैन्य विमानों को अपने एयरस्पेस से गुजरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। स्विस सरकार ने कहा कि उसकी लंबे समय से चली आ रही तटस्थता की नीति के कारण युद्ध से जुड़े अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सरकार के अनुसार अमेरिका ने 15 मार्च को दो रिकॉनिसेंस (जासूसी) विमानों को स्विस एयरस्पेस से उड़ान भरने की अनुमति मांगी थी, लेकिन यह अनुरोध इसलिए ठुकरा दिया गया क्योंकि उनका संबंध सीधे ईरान के साथ चल रहे युद्ध से था। हालांकि समीक्षा के बाद स्विस अधिकारियों ने तीन अन्य अमेरिकी उड़ानों को अनुमति दे दी, जिनमें दो ट्रांसपोर्ट विमान और एक मेंटेनेंस से जुड़ी फ्लाइट शामिल है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। यह संघर्ष 28 फरवरी को शुरू हुआ था, जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे। रिपोर्टों के मुताबिक इस युद्ध में अब तक 2000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और इसके असर से वैश्विक तेल आपूर्ति पर भी दबाव बढ़ गया है।

Advertisements
See also  ईरान का बड़ा हमला: यूएई की ओर दागे मिसाइल और ड्रोन, फारस की खाड़ी में कार्गो जहाज भी निशाने पर

Thanks for your Feedback!

You may have missed