मध्य पूर्व तनाव के बीच रूस तैयार, भारत‑चीन को बढ़ाएगा तेल आपूर्ति


नई दिल्ली : रूस ने कहा है कि वह मध्य पूर्व में जारी तनाव और आपूर्ति बाधाओं के बीच भारत और चीन को ज्यादा तेल भेजने के लिए तैयार है। रूसी उप प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने मीडिया से बातचीत में यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि अगर भारत या चीन अतिरिक्त तेल की मांग करेंगे, तो रूस उसकी आपूर्ति बढ़ा सकता है। नोवाक ने कहा, “हम हमेशा तैयार हैं। अगर वे खरीदना चाहें, तो हम बेचेंगे।”

यह बयान ऐसे समय में आया है जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज और खाड़ी क्षेत्र में तनाव बढ़ने के कारण वैश्विक तेल की आपूर्ति पर चिंता बढ़ गई है। इस जलडमरूमध्य से दुनिया के कई देशों का कच्चे तेल का बड़ा हिस्सा आता है।रूस ने पहले भी भारत के लिए ऊर्जा आपूर्ति को सुरक्षित रखने का भरोसा जताया है। अगर मध्य पूर्व में संकट लंबा चलता है, तो देश भारत को उसकी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेगा, रूसी अधिकारियों का कहना है।विश्लेषकों का मानना है कि इससे भारत और चीन को तेल की आपूर्ति में कुछ राहत मिल सकती है। यह कदम वैश्विक बाजार में उत्साह या शांति का संकेत भी दिया जा रहा है, खासकर इन दोनों एशियाई देशों के लिए जो ऊर्जा पर काफी निर्भर हैं।



