ईरान संकट के बीच भारत का बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, फंसे नागरिकों की वापसी तेज


नई दिल्ली : ईरान में जारी संघर्ष के बीच भारत ने वहां फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने की प्रक्रिया तेज कर दी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और अलग-अलग माध्यमों से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं। ज़रूरत पड़ने पर विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं ताकि लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।


सरकार के मुताबिक, कुछ भारतीय नागरिकों को पड़ोसी देशों के रास्ते बाहर निकाला गया है, जबकि कई लोग चरणबद्ध तरीके से भारत लौट रहे हैं। दूतावास लगातार संपर्क में है और प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है। संकट के बीच भारत का फोकस अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनकी जल्द वापसी पर बना हुआ है।



