आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में भूतपूर्व छात्रो के साथ एलुमनी एसोसिएशन की हुई बैठक

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन में को महाविद्यालय के भूतपूर्व छात्रो के साथ एलुमनी एसोसिएशन की बैठक का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना रश्मि के नेतृत्व में किया गया। इस प्रकोष्ठ की प्रभारी महाविद्यालय की व्याख्याता चंचला महतो की इस बैठक मे महत्वपूर्ण भूमिका रही । भूतपूर्व विद्यार्थी संदीप आचार्य शालिनी, , श्रुति , कमला, आरती मुकेश,आशुतोष खान आदि मौजूद रहे।
व्याख्याता माधुरी कुमारी ने छात्रों को चुनौतियों से लड़ने तथा उससे सीखने को  कहा साथ ही भूतपूर्व छात्रों को एलुमिनी एसोसिएशन का हिस्सा बनने पर आभार व्यक्त किया। प्राचार्या रचना रश्मि ने कहा कि पहले भी प्रत्येक वर्ष एलुमनी एसोसिएशन की बैठक महाविद्यालय मे आयोजित होती रही है और आने वाले दिनो मे भी एसोसिएशन की बैठक साल मे एक बार होती रहेगी । कार्यक्रम संचालन महाविद्यालय की व्याख्याता मधु शर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता रेखा कुमारी गोप ने किया। महाविद्यालय के पूर्व छात्रों के छात्रो ने भी अपने विचार साझा किये। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली ....फगुआ गीतों पर झूमे आदित्यपुर के अधिवक्ता

Thanks for your Feedback!

You may have missed