झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने जमशेदपुर प्रवास के दौरान आज बिरसा नगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने झारखंड राज्य स्थापना दिवस पर भी राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

बिरसा नगर में युवा कांग्रेस के नेता राजा सिंह राजपूत के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट आलोक कुमार दूबे ने धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने छोटे से जीवन काल में ही जो उलगुलान का बिगुल फूंका, उससे पूरे समाज में एक नयी चेतना पैदा हुई, उन्होंने समाज को एक नयी दिशा प्रदान किया। अपने नेतृत्व क्षमता से अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लोगों को ना सिर्फ इकट्ठा किया, बल्कि सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को एकत्रित कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा का आह्वान किया। भगवान बिरसा मुंडा के दिखाये रास्ते पर ही चलकर राज्य की गठबंधन सरकार उनके सपने को पूरा करने में जुटी हैं।

आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को जो दिशा दिखायी है, उनके दिखाये रास्ते पर चल कर सभी का सर्वांगीण विकास संभव हैं। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कई नेता-कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
भारतीय जनसेवक परिषद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय एवं कांग्रेस नेता दिबेश राज ने कहा भगवान बिरसा मुण्डा के आदर्शों और संघर्ष से वर्तमान पीढ़ी को आत्मसात होने की जरुरत है।
कार्यक्रम में जितेन्द्र यादव,संतोष सिंह,अभिषेक सिंह रौशन कुमार,विवेक मुण्डा,संजीत यादव,ललन ठाकुर मुख्य रुप से उपस्थित थे।
इसके पूर्व झारखंड आंदोलनकारी समिति के नेता देवाशीष नायक,गौतम घोष,दशरथ मुण्डा,जीतू गोराई ने बिरसा नगर में कांग्रेस नेता आलोक दूबे का स्वागत किया।

Advertisements

You may have missed