तेज़ रफ़्तार एसयूवी की टक्कर से ब्रह्मर्षि मंच के नेता आशुतोष के भाई आलोक कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत, सांसद निशिकांत दुबे ने आरोपी राहुल चंद्रवंशी को बताया ‘देवघर का नया गुंडा’


Saraikela :देवघर के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मॉडर्न पब्लिक स्कूल के पास मंगलवार को देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में भूमिहार ब्राह्मण एकता मंच (बिहार) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार के भाई आलोक कुमार की मौत हो गई है. तेज़ रफ्तार से आ रही एसयूवी कार ने आलोक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उनके शरीर में कई गंभीर फ्रैक्चर हो गए और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े थे.
घायल हालत में स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें त्रिदेव अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे का वायरल सीसीटीवी फुटेज भी घटना की भयावहता को स्पष्ट रूप से दिखाता है. परिजनों के अनुसार, आरोपी वाहन चालक जेएमएम नेता राहुल चंद्रवंशी के परिवार का सदस्य बताया जा रहा है. मृतक के भाई आशुतोष कुमार ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद राहुल चंद्रवंशी खुद मौके पर पहुंचे और कथित रूप से पिस्टल लहराते हुए लोगों को धमकाया, और मारपीट किया और अपने परिजनों को वहां से घर ले गए. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. इस घटना पर सांसद निशिकांत दुबे का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जेएमएम नेता राहुल चंद्रवंशी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने राहुल को “देवघर का नया गुंडा” बताते हुए कहा कि पूर्व एसपी के दारू पार्टी और दलाली का साथी है आरोपी. साथ ही कानून-व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े किए हैं.
सांसद ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएँ देवघर की शांति व सुरक्षा के लिए खतराक है.




