दोस्ती का भरोसा देकर करीब ₹13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

Advertisements

जमशेदपुर : काशीडीह निवासी मेघा बोस ने साकची थाना प्रभारी को आवेदन देकर रीना कुमारी और उनके परिवार के सदस्यों पर दोस्ती एवं विश्वास का फायदा उठाकर करीब ₹13 लाख की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, रीना कुमारी ने आर्थिक परेशानी बताते हुए किस्तें स्वयं चुकाने का भरोसा दिया था। इसके बाद मेघा बोस ने अपने नाम पर Money View, Cholamandalam Finance और Finecrop Finance समेत अन्य संस्थानों से करीब ₹13 लाख का ऋण लिया। आरोप है कि यह राशि रीना कुमारी, उनके भाई संजय कुमार साहनी और उनकी मां मंजू देवी के बैंक खातों में भेजी गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

शिकायत में कहा गया है कि 5 फरवरी को शादी के समय मेघा बोस ने अपने गहने भी उन्हें दिए थे, जिनके खरीदारी बिल उनके पास सुरक्षित हैं। इसके अलावा Axis Bank और OneCard के क्रेडिट कार्ड से POS मशीन के जरिए लगभग ₹1.50 लाख निकालकर रीना कुमारी के खाते में जमा करने का आरोप लगाया गया है। शुरुआत में कुछ महीनों तक ऋण की किस्तें जमा की गईं, लेकिन बाद में भुगतान बंद कर दिया गया। मेघा बोस का दावा है कि रीना कुमारी घर बंद कर फरार हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे ऋण की किस्तों का आर्थिक बोझ उन पर आ गया है।

मेघा बोस ने संजय कुमार साहनी के दोस्त बताए गए अमर केशव की संभावित भूमिका की जांच की भी मांग की है। शिकायत में संजय कुमार साहनी की कार संख्या JH05DY9199 और 12-चक्का ट्रेलर की जांच एवं जब्ती तथा रीना कुमारी के पति आशीष कुमार को दिल्ली में तलाशकर जांच में शामिल करने का अनुरोध किया गया है। शिकायतकर्ता ने संलग्न बैंक दस्तावेजों, रकम हस्तांतरण के प्रमाण और गहनों के बिल की जांच कर प्राथमिकी दर्ज करने तथा रकम एवं गहने वापस दिलाने के लिए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

You may have missed