कोल्हान के तीनो जिलों ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, युक्रेन में फसे अपने संबंधियों का लगा सकते है पता…जानें कैसे!!!

Advertisements
Advertisements

कोल्हान:- रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में यदि किसी व्यक्ति के परिजन यूक्रेन में फंसे हुए हों तो इसकी जानकारी उपलब्ध कराने हेतु कोल्हान के तीनों जिला के जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है।बता दे की पूर्वी सिंहभूम के रहने वाले व्यक्ति संबंधित व्यक्ति से जुड़ी सूचना उनके परिजन जिला नियंत्रण कक्ष(8987510050, 06572440111, 06572221717) में उपलब्ध करा सकते है। जिला प्रशासन हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

वही पश्चिम सिंहभूम के नागरिकों को सूचित किया जाता है कि जिले के अगर कोई नागरिक या उनके सगे- संबंधी यूक्रेन के आपातकालीन स्थिति में फंसे हैं और अपना देश वापस आना चाहते हैं तो इस संबंध में वे जिला नियोजन पदाधिकारी, पश्चिम सिंहभूम आलोक कुमार टोपनो से संपर्क सूत्र- 7677737375 पर संपर्क कर सकते हैं.

जबकि, सरायकेला जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल ने जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी से कहा है कि उनके क्षेत्र के जो भी व्यक्ति यूक्रेन में फंसे हैं उनके बारे में विस्तृत सूचना साक्ष्य सहित शीघ्र उपलब्ध करवाएं ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके उन्होंने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि उनके कोई परिजन यूक्रेन में फंसे हैं तो उनके बारे में विस्तृत सूचना तत्काल संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को उपलब्ध करा दें।

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

You may have missed