आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर संग किया गृह प्रवेश,

0
Advertisements
Advertisements

मुंबई : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। फैंस को दोनों की बॉन्डिंग को खूब पसंद भी करते हैं। इस साल रणबीरव कपूर और उनका परिवार एक नए बंगले में शिफ्ट हुआ है। अब आलिया भट्ट ने राहा के जन्मदिन और अपने नए घर के गृह प्रवेश की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया भट्ट और रणबीर की फैमिली नजर आ रही है। वहीं, तस्वीरों में आलिया के नए घर की झलक भी देखने को मिली।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने हिन्दू रीति-रिवाज से नए घर में एंट्री की। कलश स्थापना के साथ आलिया और रणबीर ने घर में पहले कदम रखा। इस मौके पर नीतू कपूर अपने बच्चों के साथ नजर आई।रणबीर कपूर ने अपने दिवंगत पापा के लिए घर स्पेशल कॉर्नर बनवाया है। जिसमें सबसे पहले रणबीर ने अपने पापा से आशीर्वाद लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। यह फोटो काफी भावुक लगी।नीतू कपूर ने अपनी बहू आलिया भट्ट को गले लगाया। दोनों का ये प्यार मोमेंट तस्वीर में कमाल का लग रहा है। पीछे लगी ऋषि कपूर की फोटो अलग से झलक रही है।गृह प्रवेश के लिए आलिया भट्ट ने खूबसूरत टिश्यू सिल्क की साड़ी पहनी थी। पिंक साड़ी में आलिया एकदम रानी लग रही थी। इस मौके पर उन्होंने मेकअप एकदम मिनीमल रखा।आलिया भट्ट ने राहा की पूरी फोटो तो शेयर नहीं की। लेकिन राहा को अपने नन्हे हाथों में चावल के दाने लेकर पूजा करते हुए देखा जा सकता है।यह घर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का ड्रीम हाउस है। जो कड़ी मेहनत के बाद बन पाया है। दोनों का यह सपना पूरा हुआ और नए घर में नए सफर की शुरुआत हुई.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed