अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां छोटे मियां ओटीटी रिलीज की घोषणा! जानें कब और कहां देखना है…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क:बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हालांकि, बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। अभी भी दर्शक अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने के लिए तैयार है. मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी रिलीज करने की घोषणा कर दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह फिल्म 6 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। दर्शकों को इस एक्शन फिल्म की ओटीटी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। अन्य भाषाओं में इसके प्रीमियर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट वसूलने में भी असफल साबित हुई। अब देखते हैं कि ओटीटी पर कैसा प्रदर्शन करेगी।

लगभग 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर केवल 65 करोड़ 65 लाख रुपये की कमाई की। करीब पांच हफ्ते तक सिनेमाघरों में रहने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सौ करोड़ भी नहीं कमा सकी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की ‘मैदान’ से क्लैश हुई थी।

फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में बड़े पैमाने पर एक्शन सीन फिल्माए गए थे. इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन विलेन की भूमिका में नजर आये थे. धमाकेदार एक्शन के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. एक्शन से भरपूर इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ, मानुषी छिल्लर और रोनित बोस रॉय जैसे सितारे नजर आए हैं। यह फिल्म ईद के मौके पर 11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed