गोल्डन बॉन्डिंग में नजर आए हैं अक्षय कुमार इस एक्टर के साथ,एक्ट्रेस से ज्यादा इनके साथ है फिल्में…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘सरफिरा’ का एनर्जेटिक ट्रेलर इस हफ्ते रिलीज कर दिया गया। अब ये सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है। अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सरफिरा’ के पोस्टर रिलीज के बाद फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। ये यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है। अब अक्षय को लोग एक बार फिर कंटेंट कुमार कहने से नहीं कतरा रहे हैं। वैसे इस फिल्म में अक्षय कुमार की एक एक्टर के साथ गोल्डन पार्टनरशिप देखने को मिलने वाली है। अक्षय कुमार की जोड़ी इस एक्टर के साथ हिट है। दोनों की ज्यादातर फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। अक्षय की ऐसी जोड़ी किसी हीरोइन के साथ भी नहीं रही है। करीना और कटरीना जैसी एक्ट्रेस के साथ अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में जरूर काम किया है, लेकिन इस एक्टर के साथ 20 फिल्मों में नजर आए हैं। ये दमदार एक्टर कोई और नहीं बल्कि परेश रावल हैं। अब एक बार फिर अपनी 21 फिल्म में ये जोड़ी धमाल करेगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

अक्षय और परेश ने की एक-दूसरी की सराहना

जहां फिल्म के पहले पोस्टर ने अक्षय कुमार के प्रशंसकों को बेहद उत्साहित कर दिया, वहीं उनके सह-कलाकार परेश रावल ने भी स्टार की प्रशंसा की और एक्स पर लिखा, ‘अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्म।’ वहीं अक्षय कुमार ने जवाब में कहा, ‘बहुत-बहुत धन्यवाद परेश भाई। आपकी मौजूदगी ने इस फिल्म में बहुत कुछ जोड़ा। 12 साल बाद आपके साथ दोबारा स्क्रीन पर जुड़कर खुशी हुई।’

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

इन फिल्मों में नजर आए एक्टर

अक्षय कुमार और परेश रावल ने पिछले कुछ वर्षों में कई आइकोनिक फिल्मों में एक साथ काम किया है। ‘हेरा फेरी’ और ‘हेरा फेरी 2’ भारतीय सिनेमा की कॉमेडी जोनर की कल्ट क्लासिक फिल्में हैं। हम सभी जानते है कि राजू और बाबू राव का एक अलग सेपरेट फैनबेस है। इसके अलावा यह जोड़ी ‘मोहरा’, ‘वेलकम’, ‘भागम भाग’, ‘OMG’, ‘भूल भुलैया’, ‘दे दना दन’, ‘अवारा पागल दीवाना’, ‘दीवाने हुए पागल’, ‘आन’, ‘आखें’ और ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्मों में एक साथ नजर आये थे। साल 2012 में आयी OMG (ओह माय गॉड) के बाद लगभग 12 साल बाद सरफिरा में एक साथ नजर आएंगे। आपको बता दें कि यह उनकी 21वीं फिल्म है और एक बार फिर से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

ऐसी होगी फिल्म की पृष्ठभूमि 

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक सुधा कोंगारा द्वारा निर्देशित, ‘सरफिरा’ स्टार्ट-अप और विमानन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक मनोरंजक ड्रामा फिल्म है जो सब का दिल जीतने के लिए तैयार है। एक पावरफुल नैरेटिव के साथ यह आम आदमी को उनके सपनों को चेज करने के लिए इनसपायर करता है इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राधिका मदन और सीमा बिस्वास नजर आएंगे। सूर्या की फिल्म की रीमेक 12 जुलाई सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed