पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महासचिव बने आकाश शाह


Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन में आकाश शाह को संयुक्त महासचिव मनोनीत किया गया है, जिससे मारवाड़ी समाज और व्यावसायिक जगत में हर्ष का माहौल है। मानगो निवासी आकाश शाह एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं और लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साकची शाखा के संयुक्त सचिव, अग्रवाल युवा मंच के उपाध्यक्ष और झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय प्रवक्ता रह चुके हैं।
राजनीतिक रूप से वे भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यसमिति सदस्य रह चुके हैं तथा विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे जनता दल (यूनाइटेड) के जिला प्रवक्ता हैं और विधायक सरयू राय के करीबी माने जाते हैं।
उन्होंने कहा कि वे मारवाड़ी समाज की एकता, प्रगति और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर विभिन्न संगठनों व शुभचिंतकों ने बधाई दी है।




