झारखंड के सिमरिया जंगल में एयर एम्बुलेंस क्रैश: रांची से दिल्ली जाते समय सभी 7 सवारों की मौत

0
Advertisements
Advertisements

चतरा, झारखंड : झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया इलाके में सोमवार शाम गंभीर वायु दुर्घटना में एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई, जिसमें उस पर सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। यह एयर एम्बुलेंस Redbird Airways Pvt Ltd द्वारा संचालित थी और यह रांची से दिल्ली जा रही थी। जानकारी के अनुसार विमान शाम लगभग 7:11 बजे रांची हवाई अड्डे से टेकऑफ हुआ था और करीब 20–23 मिनट बाद इसका रडार और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। तभी यह सिमरिया के बरीआतू पंचायत के जंगल वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने बताया कि दुर्घटना स्थल जंगल के भीतर है और वहां पहुंचकर सभी सात शव बरामद कर लिए गए हैं। दुर्घटना में मृतक शामिल हैं:
• पायलट विवेक विकास भगत
• सह-पायलट सौराजदीप सिंह
• मरीज संजय कुमार
• चिकित्सक विकास कुमार गुप्ता
• पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा
• अर्चना देवी
• ध्रुव कुमार — सभी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक संजय कुमार (41) लातेहार जिले के चंदवा इलाके के निवासी थे। वे गंभीर रूप से जलने की चोटों के इलाज के लिए रांची के एक अस्पताल में भर्ती थे। बेहतर इलाज की उम्मीद में उन्हें दिल्ली ले जाने के लिए एयर एम्बुलेंस बुक की गई थी। घटना के समय इलाके में तेज़ हवाओं, भारी बारिश और तूफ़ानी मौसम की स्थिति थी, जिससे विमान का नियंत्रण खो जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना की अंतिम वजह की पुष्टि अधिकारियों द्वारा जांच के बाद ही होगीविमान ने खराब मौसम के कारण मार्ग बदलने की अनुमति मांगने के बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क खो दिया था। पिछले रिकॉर्ड के मुताबिक यह विमान कोलकाता एटीसी से आखिरी बार संपर्क में था और उसके बाद रडार से गायब हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed