जुगसलाई मे मतदान से पहले सुरेश शर्मा लिप्पू ने चलाया डोर-टू-डोर जनसमर्थन अभियान


जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव 2026 के लिए तैयारियाँ तेज हैं। वार्ड संख्या 12 से उम्मीदवार सुरेश शर्मा उर्फ लिप्पू ने अपने जनसमर्थन अभियान में तेजी ला दी है। वह हर घर जाकर लोगों से अपना आशीर्वाद और समर्थन मांग रहे हैं।

लिप्पू शर्मा के इस डोर-टू-डोर प्रचार को स्थानीय लोग भी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। कई मतदाताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं और उनके विकास के वादों पर विश्वास जताया।
अपने इलाके में समस्याओं को समझते हुए सुरेश शर्मा ने कहा कि यदि जनता उन्हें मौका देती है तो वे वार्ड 12 के विकास और बुनियादी सुविधाओं पर काम करेंगे। उनके इस प्रयास को कई समर्थक भी साथ दे रहे हैं।
चुनाव से पहले यह कदम मतदाताओं से जुड़ने का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। जुगसलाई के कई भागों में अब सभी उम्मीदवार अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हैं।



