महाराजा प्रमाणिक के खुलासे के बाद कई सफेदपोश खादी खाकी हुए चौकना ,कई को झारखंड छोड़कर दूसरे राज्यों में जाने की चर्चा l

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर :- एक करोड़ के इनामी कई राज्यों के मोस्ट वांटेड प्रशांत बोस के गिरफ्तारी के बाद दूसरे नंबर पर गिरफ्तार हुए एक लाख का इनामी महाराजा प्रमाणिक के खुलासे करने के बाद राजनीतिक एवं प्रशासनिक गलियारों में भूचाल सा आ गया हैl प्राप्त जानकारी के अनुसार चर्चाएं चल रही है कि महाराजा प्रमाणिक के खुलासे के बाद ईडी के रडार पर कई सफेदपोश सहित कुछ खाकी भी निशाने पर आ गए हैं l प्राप्त जानकारी के अनुसार ईडी के द्वारा कई लोगों के लिस्ट भी बनाए जाने की चर्चाएं चल रही हैl कभी भी ईडी एक साथ कई जगहों पर रेड कर सकती हैl पूर्व में एक आईपीएस द्वारा कहा गया था कि अगर बिल्डर इंजीनियर उद्योगपति लेवी देना बंद कर दें, तो आर्थिक रूप से कमजोर हो जाएंगे और नक्सलियों की रीड की हड्डी टूट जाएगी। अपराधियों की और उन पर अंकुश लगाया जा सकता है ।परंतु उन्हें लेबी मिलने के कारण ही आज उनको आर्थिक रूप से मजबूत होते हैं और उनके मनोबल बढ़ जाते हैंl लेवी देने वाले को भी अब ईड़ी अपनी रडार पर रखकर लिस्ट तैयार कर रही है,और कभी-भी कार्रवाई की जा सकती है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई शाखा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया होली मिलन समारोह

You may have missed