मुनव्वर फारूकी के बाद इस कॉमेडियन ने उड़ाया धर्म का मजाक कैंसिल हुए शो…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- कॉमेडियन के स्टैंड-अप शो रद्द होना कोई बड़ी बात नहीं है। 2022 में मुनव्वर फारुकी का बेंगलुरु में होने वाला शो दक्षिणपंथी समूहों के विरोध के बाद रद्द कर दिया गया था। वहीं अब बिग बॉग में नजर आ चुके मुनव्वर फारुकी के बाद धर्म का मजाक उड़ाने पर स्टैंड अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस मुसीबत में फंस गए हैं, जिसके चलते हैदराबाद में उनके शोज को कैंसिल कर दिया गया है। इतना ही नहीं कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस को धमकी भी दी जा रही है। सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने इस बात की जानकारी शेयर की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

धर्म का मजाक बनाने के बाद बुरे फंसे कॉमेडियन

मशहूर कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए जैन धर्म के लोगों से माफी मांगी है और खुलासा किया है कि जैन धर्म पर बने उनके इस वीडियो के कारण उन्हें धमकी मिल रही है। कॉमेडियन ने ये भी बताया कि हैदराबाद में उनका होने वाला शो जो 29 जून को शाम 4 बजे होने वाला था। उसे धमकियां मिलने के बाद रद्द कर दिया गया। कड़ी आलोचना के बाद डेनियल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा नोट भी पोस्ट किया है।

डेनियल फर्नांडिस ने जैनियों से मांगी माफी

कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस की जैनियों पर बनी वीडियो विवादों के चलते अब हटाए जा चुके है। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ‘जैन बकरियां खरीदते हैं’ इस वीडियो के कारण वे विवादों में आ गए। वीडियो के वायरल होने के बाद, डेनियल को धार्मिक भावनाओं से जुड़े अपने चुटकुलों, खासकर जैन और मुस्लिम समुदायों से जुड़े चुटकुलों के लिए भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। उक्त वीडियो में कॉमेडियन ने जैनियों के मांस के कारोबार में शामिल होने का मजाक भी उड़ाया था। दोनों समुदायों के बीच अराजकता पैदा करने के लिए उनकी आलोचना की गई। इन सबके बीच अब उन्होंने लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगी है।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

कौन हैं डेनियल फर्नांडिस?

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन डेनियल फर्नांडिस डार्क कॉमेडी की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फर्नांडिस का जन्म मुंबई में हुआ था और उनका पालन-पोषण गोवा में हुआ। फर्नांडिस को भारतीय सामाजिक मुद्दों जैसे छात्र आत्महत्या, मृत्युदंड और वैवाहिक बलात्कार के बारे में बात करने के लिए भी जाना जाता है।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed