सलमान खान,करिश्मा कपूर की अभिनय से सजी इस फिल्म ने आज पूरे किये 21 साल

Advertisements

बॉलीवुड:-सलमान खान,करिश्मा कपूर जैसे कलाकारों के अभिनय से सजी फिल्म बीवी नंबर 1 की रिलीज को आज पूरे 21 साल हो गए हैं. ये फिल्म सलमान की बेहतरीन फिल्मों में से एक है. डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान खान और करिश्मा के अलावा सुष्मिता सेन, अनिल कपूर, तब्बू भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे. इस फिल्म में सैफ अली खान और अमिताभ बच्चन का खास रोल है. यह फिल्म 28 मई 1999 को रिलीज हुई थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

इस फिल्म का एक रोचक किस्सा ये भी है कि इसे वर्ल्ड कप के दौरान रिलीज किया गया था। कोई जमाना था जब वर्ल्ड कप के दौरान बॉलीवुड वाले फिल्म फ्लॉप होने के डर से फिल्में रिलीज करने से कतराते थे. लेकिन उस दौर में किसी डायरेक्टर ने ये रिस्क लेने का फैसला किया। डायरेक्टर थे डेविड धवन. सलमान और करिश्मा स्टारर ये फिल्म रिलीज हुई और तमाम आशंकाओं को झूठा साबित करते हुए बंपर हिट हुई.

इस फिल्म में सलमान की जगह पहले गोविंदा को लिया जाना था.अनिल कपूर का रोल भी पहले संजय दत्त को ऑफर हुआ था. पर किन्हीं कारणों से गोविंदा और संजय दत्त दोनों ही इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए. साल 1999 में ही रिलीज फिल्म हसीना मान जाएगी में गोविंदा और संजय दत्त की जोडी नजर आई थी.

About The Author

You may have missed