आदित्यपुर के जमीन कारोबारी को पुराने विवाद में मारी गई थी गोली

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:  आदित्यपुर में रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े जमीन कारोबारी रॉकी कालिंदी को शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने पुराने विवाद को लेकर गोली मारी थी. इसका खुलासा खुद रॉकी ने ही पुलिस से पूछताछ के क्रम में किया है. उसका कहना है कि कुछ दिनों पूर्व ही गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के बाद बस्ती के कुछ लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था. तब ही उन्हें देख लेने की धमकी दी गई थी. हो सकता है उसी विवाद के कारण रॉकी को गोली मारी गई है. हालाकि घटना के बाद पुलिस आस-पास के सीसीटीवी भी खंगाल रही है. वहीं घटना के बाद रॉकी और उसका 5 साल का पुत्र की हालत में तेजी में सुधार आ रहा है. हालाकि अभी टीएमएच में ही दोनों ने ईलाजरत हैं. इधर आदित्यपुर पुलिस का कहना है कि आरोपियों का पता चल गया है. उसकी गिरफ्तार के लिए टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है. शुक्रवार को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने रॉकी और उनके बेटे को गोली मारी थी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  17 मार्च को सजेगा जीण माता का भव्य दरबार, महा मंगल पाठ में शामिल होंगी 1500 महिलाएं

Thanks for your Feedback!

You may have missed