आदित्यपुर नगर निगम स्ट्रीट डॉग पर कसेगा शिकंजा, लोगों की परेशानी होगी दूर…

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर :- आदित्यपुर नगर निगम के द्वारा क्षेत्र में घूम रहे आवारा कुत्तों पर पाबंदी लगाने की तैयारी की जाने वाली है। बता दें कि क्षेत्र में घूम रहे स्ट्रीट डॉग के वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसका ध्यान रखते हुए नगर निगम इस बात की तैयारी में जुट गई है । और इसके लिए भारत सरकार द्वारा रेजिस्टर्ड संस्था से बातचीत भी लगभग फाइनल हो गई है। उम्मीद है कि जल्द ही स्ट्रीट डॉग को नगर निगम द्वारा उठाने का काम किया जाएगा। जिसके बाद उसे नसबंदी और टीकाकरण कर के वापस छोड़ दिया जाएगा। ऐसा करने का मकसद है कि स्ट्रीट डॉग की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी न देखा जाए। और लोग भी परेशान न हो। जानकारी के मुताबिक इसके लिए सभी वार्ड में भी सूचित किया जाएगा और जहाँ भी परेशानी ज्यादा है उसे खत्म करने की कोशिश की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  घर से लापता हुआ नाबालिग टाटानगर स्टेशन से सुरक्षित मिला

Thanks for your Feedback!

You may have missed