आदित्यपुर के अधिवक्ताओं ने राजेन्द्र बाबू की जयंती मनाकर की लिट्टी पार्टी,

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela : आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के द्वारा 3 दिसंबर 2025 को रोड नंबर 32 आदित्यपुर दो स्थित कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता) की 142वीं जयंती एवं “अधिवक्ता दिवस “शाम 7:00 बजे से मनाई. जिसमें दर्जनों अधिवक्ता शामिल हुए. सर्वप्रथम डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर बारी-बारी से मालायर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी. एन.ओझा ने किया एवं सभी अधिवक्ताओं का स्वागत किया. इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा की डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एक कुशल अधिवक्ता के साथ-साथ समाज के प्रति गहरी जवाब देही रखने वाले महापुरुष थे. एवं हम सभी देशवासी गौरवणित है कि आजादी के बाद भारत के सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने मिलकर पेशे से अधिवक्ता रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद जी को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति की जिम्मेदारी दी एवं उनके कुशल नेतृत्व के कारण आजादी के 76 वर्ष के बाद भी भारत विभिन्नता में एकता रखने वाला एवं दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश मजबूती के साथ खड़ा है. अधिवक्ता संघ के संरक्षक मंडली के सदस्य रंजना मिश्रा ने अधिवक्ताओं से अपने नियमित प्रैक्टिस के साथ-साथ सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ हिस्सा लेने का संकल्प दिलाया. अधिवक्ता संघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ नेता सुनील कुमार स्वाइ ने संबोधित करते हुए कहा की राजेंद्र बाबू के जयंती के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज का दिन अधिवक्ता दिवस के रूप में चुना गया जो हम सबों के लिए गौरव की बात है. सदस्य अरुण कुमार सिंह एवं राजेश कुमार ठाकुर ने इस ऐतिहासिक दिन पर सभी अधिवक्ताओं को पूरे जोश – खरोश के साथ अधिवक्ता दिवस मनाने का आह्वान किया गया एवं अधिवक्ताओं के हर जिले में सरकार के द्वारा आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी. एन. ओझा ने कहा की आदित्यपुर खरकाई पुल, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन आदित्यपुर-कांड्रा सड़क आदि के निर्माण में आदित्यपुर के अधिवक्ताओं का काफी योगदान रहा है. रोड नंबर 32 आदित्यपुर दो से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन जाने के नये रास्ते वाली मोड़ को “अधिवक्ता चौक “का नाम दिया जाना चाहिए. सभी अधिवक्ताओं ने समर्थन कर आम लोगों से उस चौक को अधिवक्ता चौक के रूप में पहचानने की घोषणा की. इस संबंध में वहां एक बोर्ड भी लगाया गया. कार्यक्रम में संरक्षक मंडली के सदस्य – बृजेश कुमार वर्मा,राजेश बिहारी सहाय,आलोक चटर्जी.
उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, सुमन कुमार विश्वकर्मा, निशांत कुमार, उपसचिव मनोज कुमार, डी.एन शर्मा,
कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, कोषाध्यक्ष- संजीव कुमार झा, प्रेस प्रवक्ता- महेश ठाकुर.
कार्यकारिणी सदस्य -अमूल्य प्रधान, सिकंदर सिंह, जगन्नाथ आचार्य, शेफाली मंडल,
विशेष आमंत्रित सदस्य -भीम सिंह कुदादा, प्रणव कुमार चटर्जी, दिलीप कुमार साव, सिद्धार्थ कुमार, अनिल कुमार सिंह, नायकी हेम्बेरम, मनोज कुमार महाली, लाल बहादुर ठाकुर, विवेक प्रसाद, सहित कई अधिवक्ता शामिल हुए.
कार्यक्रम के अंत में आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के सचिव रवि शंकर पासवान ने सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापन किया.इसके बाद सभी अधिवक्ताओं द्वारा लिट्टी पार्टी का लुफ्त उठाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के द्वारा 3 दिसंबर 2025 को रोड नंबर 32 आदित्यपुर दो स्थित कार्यालय में भारत के प्रथम राष्ट्रपति देश रत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद (अधिवक्ता) की 142वीं जयंती एवं “अधिवक्ता दिवस “शाम 7:00 बजे से मनाई. जिसमें दर्जनों अधिवक्ता शामिल हुए. सर्वप्रथम डॉ राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर बारी-बारी से  मालायर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी. एन.ओझा ने किया एवं सभी अधिवक्ताओं का स्वागत किया. इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश ने संबोधित करते हुए कहा की डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद एक कुशल अधिवक्ता के साथ-साथ समाज के प्रति गहरी जवाब देही रखने वाले महापुरुष थे. एवं हम सभी देशवासी गौरवणित है कि आजादी के बाद भारत के सभी स्वतंत्रता सेनानियों ने मिलकर पेशे से अधिवक्ता रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद जी को देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति की जिम्मेदारी दी एवं  उनके कुशल नेतृत्व के कारण आजादी के 76 वर्ष के बाद भी भारत विभिन्नता में एकता रखने वाला एवं दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश मजबूती के साथ खड़ा है. अधिवक्ता संघ के संरक्षक मंडली के सदस्य रंजना मिश्रा ने अधिवक्ताओं से अपने नियमित प्रैक्टिस के साथ-साथ सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़ हिस्सा लेने का संकल्प दिलाया. अधिवक्ता संघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ नेता सुनील कुमार स्वाइ ने संबोधित करते हुए कहा की राजेंद्र बाबू के जयंती के दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आज का दिन अधिवक्ता दिवस के रूप में चुना गया जो हम सबों के लिए गौरव की बात है. सदस्य अरुण कुमार सिंह एवं राजेश कुमार ठाकुर ने इस ऐतिहासिक दिन पर सभी अधिवक्ताओं को पूरे जोश – खरोश के साथ अधिवक्ता दिवस मनाने का आह्वान किया गया एवं अधिवक्ताओं के हर जिले में सरकार के द्वारा आवास उपलब्ध कराने की मांग की गई. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष डी. एन. ओझा ने कहा की आदित्यपुर खरकाई पुल, आदित्यपुर रेलवे स्टेशन आदित्यपुर-कांड्रा सड़क आदि के निर्माण में आदित्यपुर के अधिवक्ताओं का काफी योगदान रहा है. रोड नंबर 32 आदित्यपुर दो से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन जाने के नये रास्ते वाली मोड़ को “अधिवक्ता चौक “का नाम दिया जाना चाहिए. सभी अधिवक्ताओं ने समर्थन कर आम लोगों से उस चौक को अधिवक्ता चौक के रूप में पहचानने की घोषणा की. इस संबंध में वहां एक बोर्ड भी लगाया गया. कार्यक्रम में संरक्षक मंडली के सदस्य – बृजेश कुमार वर्मा,राजेश बिहारी सहाय,आलोक चटर्जी.
उपाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे, सुमन कुमार विश्वकर्मा, निशांत कुमार, उपसचिव मनोज कुमार, डी.एन शर्मा,
कोषाध्यक्ष गौरव कुमार, कोषाध्यक्ष- संजीव कुमार झा, प्रेस प्रवक्ता- महेश ठाकुर.
कार्यकारिणी सदस्य -अमूल्य प्रधान, सिकंदर सिंह, जगन्नाथ आचार्य, शेफाली मंडल,
विशेष आमंत्रित सदस्य -भीम सिंह कुदादा, प्रणव कुमार चटर्जी, दिलीप कुमार साव, सिद्धार्थ कुमार, अनिल कुमार सिंह, नायकी हेम्बेरम, मनोज कुमार महाली, लाल बहादुर ठाकुर, विवेक प्रसाद, सहित कई अधिवक्ता शामिल हुए.
कार्यक्रम के अंत में आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के सचिव रवि शंकर पासवान ने सभी आगंतुको का धन्यवाद ज्ञापन किया.इसके बाद सभी अधिवक्ताओं द्वारा लिट्टी पार्टी का लुफ्त उठाया गया.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed