आदित्यपुर: ऐतिहासिक होगा जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम, शामिल होंगे कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत राज्य के कई मंत्रीगण…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस कमिटी सरायकेला खरसावां के तत्वाधान में एक अति आवश्यक बैठक जिला अध्यक्ष विशु हेम्ब्रम एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार अध्यक्षता में एवं जिला प्रभारी संजीव श्रीवास्तव एवं सरायकेला विधानसभा प्रभारी परितोष सिंह एवं ईसागढ़ के विधानसभा प्रभारी प्रिंस सिंह, प्रदेश महासचिव सुरेश धारी की उपस्थिति में शिव दुर्गा मंदिर रेलवे कॉलोनी आदित्यपुर में किया गया.

Advertisements
Advertisements

 

 

ज्ञातव्य हो कि दिनांक 8/4 /2023 दिन शनिवार 1 बजे झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक दल आलमगीर आलम, प०सिंहभूम जिला के प्रभारी मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की आदि कोल्हान की धरती सरायकेला-खरसावां में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में भाग लेने हेतु आगमन हो रहा है. आज की बैठक में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम तय किया गया.

 

 

बता दे बैठक के उपरांत झारखंड राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारी सभी प्रखंड अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष सभी प्रकोष्ठ विभाग संगठन के अध्यक्ष चेयरमैन उपस्थित थे.

Thanks for your Feedback!

You may have missed