आदित्यपुर : स्वास्थ्य मंत्री के बयान का कांग्रेसी नेता प्रकाश कुमार राजू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता मुन्ना मंडल ने किया स्वागत

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अपने बयान में कहा है कि अब निजी अस्पतालों को मरीज के मौत के बाद बिना बिल भुगतान के ही शव परिजनों को सौंपना होगा. इस बयान का कांग्रेस नेता कांग्रेस नेता प्रकाश कुमार राजू और झामुमो नेता मुन्ना मंडल ने स्वागत किया है. दोनों नेता द्वय ने कहा कि यदि ऐसा होता है तो झारखंड की जनता के लिए यह बहुत मददगार साबित होगा. उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि परिजन के मौत के बाद बिल भुगतान के लिए परिजनों को डर-डर की ठोकरे खाने पड़ती है. यही नहीं बिल भुगतान करने के लिए उन्हें अपने जमीन तक बेचना पड़ जाता है. उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया जाए और उसे सभी निजी अस्पतालों को भेज दिया जाए एवं जो अस्पताल इस कानून का उल्लंघन करते हुए पाए जाएं उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया जाए यदि ऐसा हो जाता है तो झारखंड सरकार का यह निर्णय एक मील का पत्थर साबित होगा.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  सोना देवी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज रांची के गढखटंगा स्थित भारतीय कृषि जैव प्रौद्योगिकी संस्थान का शैक्षणिक भ्रमण किया

Thanks for your Feedback!

You may have missed