आदित्यपुर : पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल बांटे

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur : पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बुधवार को सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल बांटे. कड़ाके की ठंड झेलने को विवश गरीब असहाय लोगों ने इसका लाभ उठाया. वे आदित्यपुर स्थित एम टाइप के सामने दुर्गा पूजा मैदान परिसर में क्रिसमस के अवसर पर कंबल वितरण कर रहे थे. इस दौरान ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह ने सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल का वितरण किया. इनमें आदित्यपुर के राममड़ैया और शर्मा बस्ती सहित आसपास की बस्तियों की महिलाएं शामिल रही. जिनके चेहरे कंबल पाकर खिल उठे. ठंड से परेशान गरीब असहाय लोगों को राहत देने के लिए ही यह पहल की गई थी. कड़ाके की ठंड के बीच इस सहायता को पाकर महिलाओं ने बड़ी राहत महसूस की. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य गरीब और असहाय लोगों की मदद करना है. उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद को सहायता मिले. उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता जताई है कि वह भविष्य में भी गरीबों और बेरोजगारों की मदद के लिए तत्पर रहेंगे. इस मौके पर मुख्य रूप से रानी कुमारी, नंदिनी शर्मा, विनीता शर्मा, ललिता देवी, जय रानी देवी, मंजू देवी सहित कई महिला उपस्थित थी.

Advertisements
Advertisements
See also  विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित कार्यशाला में पौधों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में विस्तार से हुई चर्चा.

Thanks for your Feedback!

You may have missed