आदित्यपुर : जिला अध्यक्ष टीएमसी नेता उत्तम पात्रो के पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत, एक की हालात गंभीर, परिजनों में छाया मातम…..

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur: सरायकेला- खरसावां जिला में आखिर कब तक चलेगा मौत का खेल, क्यों नहीं थम रहे सड़क हादसे. ताजा घटना गुरुवार देर रात की है. जहां आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मार्ग पर केंदु गाछ मोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सरायकेला खरसांवा के जिलाध्यक्ष टीएमसी नेता उत्तम पात्रो के 27 वर्षीय पुत्र अरिजीत पात्रो उर्फ बापी की मौत हो गई है, जबकि उसके साथी राजीव प्रधान की स्थिति नाजुक बनी हुई है. उसका ईलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

बता दे घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि अरिजीत अपने दोस्त राजीव के साथ पल्सर बाइक से अपने घर लौट रहा था. रात करीब 10:30 बजे जैसे ही केंदु गाछ मोड़ के समीप पहुंचा सड़क पर खड़े वाहन में टक्कर मार दी. जहां दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल राजीव प्रधान…

वही आदित्यपुर पुलिस को घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही घायल दोनों युवकों को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने अरिजीत उर्फ बापी को मृत घोषित कर दिया. जबकि राजीव प्रधान की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

 

सूचना मिलते ही टीएमसी नेता के पूरे परिवार में मातम छा गया है. बता दु मृतक अरिजीत उर्फ बापी शादीशुदा था और उसके एक छोटी बच्ची भी है. फिलहाल आदित्यपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बता दें कि जिले में सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियां जानलेवा हो चली है. लगातार खबरें चलाए जाने के बाद भी परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस गंभीर नहीं है. जिसके लिए आए दिन सड़क दुर्घटना में किसी न किसी के परिवार में मौत की लहर दौड़ती रहती है.

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed