आदित्यपुर: पशु तस्करों पर आदित्यपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 पशुओं के साथ तस्कर को दबोचा, सड़क पर जुटे हिंदूवादी संगठन, जाने पूरा मामला….

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरआईटी मोड़ के पास विहिप कार्यकर्ताओं ने टाटा सूमो वाहन से पशु तस्करी करते चालक समेत गाड़ी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है घटना बुधवार रात लगभग 10 बजे की है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

 

बता दे बुधवार देर रात तस्करी के लिए ले जा रहे गायों से भरा सूमो आरआईटी मोड़ के समीप बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसके बाद राहगीरों ने सुमो को धर दबोचा जांच करने पर उसके अंदर 5 पशु को बांधकर रखा गया था.

 

वही मौके पर पहुंचे हिंदूवादी संगठनों ने बवाल शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और गाय सहित सूमो को जप्त कर अपने साथ थाने ले गए.

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमो संख्या JH05 AQ- 9275 आरआईटी की ओर से आ रहा था इसी दौरान आरआईटी मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी जिसके बाद तस्करी का खुलासा हुआ. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने सूमो चालक को भी हिरासत में ले लिया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है.

Advertisements
See also  बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में खेले होली ....फगुआ गीतों पर झूमे आदित्यपुर के अधिवक्ता

Thanks for your Feedback!

You may have missed