आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने मनाया अधिवक्ता दिवस

0
Advertisements
Advertisements

आदित्यपुर:- आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के द्वारा रविवार को आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-32 स्थित कार्यालय में अधिवक्ता दिवस सह देशरत्न डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद की जयन्ती मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत देशरत्न की तस्वीर पर माल्यार्पण कर हुई. साथ ही देशरत्न की जीवनी पर चर्चा करते हुए उनके विचार और कार्यों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया गया. संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र प्रसाद ने अधिवक्ताओं को उचित हक और अधिकार दिए जाने की वकालत की तथा कहा कि अधिवक्ता लोकतंत्र और न्यायिक व्यवस्था में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते हैं. इस दौरान विशेष योगदान के लिए महिला अधिवक्ता रंजनी कुमार मिश्रा को सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर सुनील कुमार स्वाईं, अरुण सिंह, रविशंकर पासवान, संजय कुमार, कृष्णा जी प्रसाद, दिलीप साव, अंकित कुमार, लक्ष्मण प्रसाद आदि उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  आबकारी और आर्म्स एक्ट मामले में आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट से भेजा गया जेल

Thanks for your Feedback!

You may have missed