आदित्यपुर : चाईबासा रिमांड होम से 21 बाल कैदी भागे थे, 7 लौटे वापस, 14 की तलाश जारी

0
Advertisements
Advertisements

Adityapur :  चाईबासा रिमांड होम से मंगलवार को मेन गेट तोड़कर भागे 21 में से अब तक 7 बाल बंदियों को खोजकर वापस लाया गया है. मंगलवार की रात चार बाल बंदी वापस लाए गए थे, जबकि बुधवार को तीन बंदियों को वापस लाया गया. बाकी 14 बंदियों की पुलिस खोजबीन कर रही है..इस बीच मामले की जांच करने बुधवार को रांची से महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक समीरा एस चाईबासा पहुंचीं. उन्होंने रिमांड होम में हर बिंदु पर जांच की. हालांकि उन्होंने मीडिया को कुछ भी बताने से मना कर दिया. इस मौके पर पश्चिमी सिंहभूम के डीसी कुलदीप चौधरी व डीडीसी संदीप मीणा भी मौजूद थे. डीसी ने कहा कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  पुलिस-अपराधियों में मुठभेड़, प्रिंस खान गैंग का शूटर घायल, एसआई भी जख्मी

Thanks for your Feedback!

You may have missed