एक्ट्रेस Sonakshi Sinha के होने वाले ससुर ने बताया किस रीति-रिवाज से होगी जहीर संग शादी…

0
Advertisements
Advertisements

लोक आलोक न्यूज सेंट्रल डेस्क :- बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें पिछले कई दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री एक्टर जहीर इकबाल की दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। सोनाक्षी के हाथों में जहीर के नाम की मेहंदी लग चुकी है। एक्ट्रेस का घर रामायण भी सज चुका है। इस बीच इनके होने वाले ससुर ने बताया है कि क्या शादी के बाद सोनाक्षी धर्म परिवर्तन करेंगी?

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

सोनाक्षी सिन्ह और जहीर इकबाल जल्द ही एक दूसरे के होने वाले हैं। कपल की शादी को लेकर फैंस में खासा एक्साइटमेंट है। सोनाक्षी की वेडिंग से जुड़ी पल-पल की अपडेट पर फैंस ने नजरें बनाए रखी हैं। इस बीच एक्ट्रेस के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने सोनाक्षी के शादी के बाद इस्लाम धर्म में परिवर्तन करने को लेकर अपनी बात रखी है।

सोनाक्षी की शादी पर आया अपडेट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकाबल ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी (Sonakshi-Zaheer Wedding Update) का फैसला किया। हालांकि, उनकी मैरिज किस रीति-रिवाज से होगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया था। कपल को जल्द से जल्द दूल्हा-दुल्हन बनते देखने के लिए उनके फैंस एक्साइटेड हैं। इस बीच सोनाक्षी के होने वाले ससुर इकबाल रतनसी ने बताया है कि कपल किस तरह से शादी करेगा।

किस रीति-रिवाज से होगी शादी?

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, इकबाल रतनसी ने कहा है कि सोनाक्षी और जहीर न हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे, न ही मुस्लिम रीति-रिवाज से। कपल सिविल मैरिज करेगा।

See also  रेड एफएम 93.5 का ‘राइडर म्यूजिक फेस्टिवल’ 8 मार्च को, महिला राइडर्स को मिलेगा सम्मान। लगातार दूसरे वर्ष आयोजित हो रहा राइडर म्यूजिक फेस्टिवल

धर्म परिवर्तन करेंगी सोनाक्षी?

फैंस के मन में इस बात को लेकर सवाल हैं कि क्या सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर लेंगी। इस पर इकबाल रतनसी ने कहा कि एक्ट्रेस शादी के बाद कन्वर्ट नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि जहीर और सोनाक्षी का रिलेशन दिल का रिश्ता है और धर्म का इसमें कोई काम नहीं है।

बता दें कि इसके पहले खबरें थीं कि सोनाक्षी की शादी से उनकी फैमिली खुश नहीं है। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने इन अटकलों पर पूर्णविराम लगाते हुए कहा कि सोनाक्षी को अपना पार्टनर चुनने का पूरा अधिकार है। वह 23 जून की शाम वेडिंग रिसेप्शन में जरूर शामिल होंगे।

Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed