अभिनेता मुकेश ऋषि ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि


जम्मू कश्मीर : बॉलीवुड अभिनेता मुकेश ऋषि ने हाल ही में अनंतनाग के पहलगाम स्थित बैसारन में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने पीड़ितों की याद में एक ‘यूनिटी मार्च’ में भी भाग लिया और स्मारक स्थल पर फूल चढ़ाए।मुकेश ऋषि ने शहीदों की याद में मौन रखा और कहा कि आतंकवाद किसी धर्म या इंसानियत का हिस्सा नहीं हो सकता।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे हादसे देश के लिए एक पैगाम भी बनते हैं और इनसे सीख लेकर पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए. उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और उनके धैर्य और ताकत की सराहना की।उन्होंने कहा कि कश्मीर सबका है और लोगों को डरना नहीं चाहिए, बल्कि यहां आकर शांति और खुशहाली का अनुभव करना चाहिए।’ऑपरेशन सिंदूर’ की सराहना: उन्होंने भारतीय सेना द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भी सराहना की और कहा कि पूरा देश सरकार और सेना के साथ खड़ा है। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता दिवस से पहले इंडियन माइनॉरिटीज फेडरेशन द्वारा आयोजित ‘यूनिटी मार्च’ का हिस्सा था, जिसमें प्रीति सप्रू और अन्य धार्मिक नेताओं ने भी भाग लिया।मुकेश ऋषि के इस दौरे को स्थानीय लोगों ने एकता और हमदर्दी का संदेश बताया और कहा कि जब देश के कलाकार ऐसे मुश्किल समय में कश्मीर आते हैं तो इससे लोगों का हौसला बढ़ता है।




