मुख्य मार्ग एवं सर्विस मार्ग पर अवैध पार्किंग किए गए 125 वाहनों पर MV Act के तहत हुई करवाई, 2,78,100 /- रूपये जुर्माना वसूला गया

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela  : सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर रोक के लिए पूरे जिले में सड़क पर अवैध तरीके से पार्किंग किये गए वाहनो के प्रति अभियान चलाने हेतु निर्देश दिया गया है. उक्त निर्देश के आलोक में शुक्रवार को यातायात थाना प्रभारी राजू के द्वारा अवैध तरीके से पार्किंग किये गए वाहनो के प्रति पूरे जिले में जगह जगह अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान BMW COMPANY से लेकर अन्य सभी कंपनियों का मनमानापन करते हुए देखा गया. इस दौरान मुख्य मार्ग एवं सर्विस मार्ग पर अवैध तरीके से वाहनो को पार्किंग किया गया था. जिसके कारण होने वाले संभावित दुर्घटना को नजर अंदाज नहीं किया जा सकता है. आज मुख्य मार्ग एवं सर्विस मार्ग पर पार्किंग किए गए लगभग 125 वाहनों पर MV Act के तहत कारवाई की गई, जिनसे 2,78,100 /- रूपये का जुर्माना वसूल किया गया. साथ ही सभी वाहन चालको को गलत तरीके से वाहनो को पार्किंग नही करने के साथ यातायात नियमो का पालन करते हुए वाहन चलाने का दिशा निर्देश दिया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  रात में शुरू होगी सड़कों की सफाई, साप्ताहिक समीक्षा में अधिकारियों को सख्त निर्देश

Thanks for your Feedback!

You may have missed