रांची से गिरफ्तार हुआ 4 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोपी

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सीतारामडेरा पुलिस ने चार लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में रांची के कुम्हारटोली में छापेमारी कर आरोपी रंजीत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पहले से ही कोर्ट से गिरफ्तारी का वारंट निकला हुआ था. पुलिस ने वारंट का तमिला करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

21 जनवरी 2021 को दर्ज कराया गया था मामला

घटना ढाई साल पुरानी है. सीतारामडेरा के ही न्यू बाराद्वारी के रहनेवाले विभा घोष के बेटे से आरोपी रंजीत कुमार प्रसाद की जान-पहचान थी. इस बीच उसने इमरजेंशी में 4 लाख रुपये की मांग की थी. रुपये को उसने जल्द ही लौटा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन उसने समय पर रुपये नहीं दिये. रुपये नहीं मिल पाने पर अंततः 21 जनवरी 2021 को मामला सीतारामडेरा थाने तक पहुंचा था. इस दौरान पुलिस ने आरोपी रंजीत के खिलाफ धोखाधड़ी करने का एक मामला दर्ज किया था. आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर जमशेदपुर लाया गया और फिर मंगलवार को जेल भेज दिया गया.

Advertisements
See also  विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया शुरू करने की कवायद तेज, पूरी प्रक्रिया को 100 दिनों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य, 11 को विशेष बैठक

Thanks for your Feedback!

You may have missed