एसीबी की बड़ी कार्रवाई, चतरा के आयुष मेडिकल ऑफिसर 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने चतरा जिले के आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ. राम प्रकाश वर्मा को 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए पकड़ा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इस मामले में शिकायतकर्ता टंडवा में पदस्थापित आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रिया कुमारी हैं। उन्होंने एसीबी को दी गई शिकायत में बताया था कि डॉ. राम प्रकाश वर्मा उनके एक आधिकारिक कार्य को आगे बढ़ाने के बदले रिश्वत की मांग कर रहे थे।

डॉ. प्रिया कुमारी ने रिश्वत देने के बजाय इसकी सूचना एसीबी को दी। शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने एक सुनियोजित योजना के तहत जाल बिछाया। तय रणनीति के अनुसार, जैसे ही डॉ. प्रिया कुमारी रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेकर डॉ. वर्मा के कार्यालय पहुंचीं, वहां पहले से मौजूद एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

एसीबी ने आरोपी के पास से केमिकल लगे नोट भी बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed