रांची विधानसभा धुर्वा मैदान में आम आदमी पार्टी का मनाया गया स्थापना दिवस, अंकिता सिन्हा ने देशभक्ति गीत की दी प्रस्तुति.

Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:-  आम आदमी पार्टी का रांची विधानसभा धुर्वा मैदान में स्थापना दिवस मनाया गया, जिसमे काफी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर भारतीय तिरंगा गौरव अवार्ड से सम्मानित और जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद श्रीनगर में गणतंत्र दिवस पर पहली बार झंडातोलन और राष्ट्रीय गीत गाने वाली ख्याति प्राप्त कवयित्री अंकिता सिन्हा ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी जिसको दर्शकों ने खूब सराहा।अंकिता ने अपनी इस गीत से शुरुआत की…
यूंही बहती यह नदियों की धारा रहे। अपनी सरहद ही अपना किनारा रहे।। अमन और शांति हो हमेशा यहां। सब से ऊंचा तरिंग हमारा रहे।। बनूँ परिधान इस धरती कि, ये शान हमारी हैं। सींचा हैं लहूं से वीरों ने ये जान हमारी है।। करमो का हैं ये तो फल, ये सौभाग्य मेरा हैं। हूँ माँ भारती की बेटी ,ये आन हमारी हैं।। इस देश भक्ति गीत को सुनने के बाद युवा वर्ग बहुत ही प्रभावित हुआ और अंकिता सिन्हा खूब तारीफ की। मौके पर मशहूर शायर शहनाज हिंदुस्तानी ने भी एक से बढ़कर एक अपनी रचनाओं की प्रस्तुति दी जिससे माहौल बहुत है खुशनुमा हो गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

कार्यकर्म में आम आदमी पार्टी के डी एन सिंह प्रदेश संयोजक, योगेंद्र पाटिल झारखण्ड सह-प्रभारी, शैलेंद्र पांडे झारखण्ड सह-प्रभारी, प्रेम कुमार प्रदेश उप-संयोजक आबिद अली प्रदेश सचिवडॉ अविनाश नारायण कार्यकारी सचिव, कृष्ण मुरारी शर्मा प्रदेश प्रवक्ता, श्रीमती यास्मीन लाल प्रदेश उपाध्यक्श्री हरेंद्र नाथ चौबे प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय भगत प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रोफ़ेसर सईद अख्तर मीडिया प्रभारी शामिल हुए।

Advertisements

You may have missed