साकची में युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर-1 में गुरुवार तड़के 21 वर्षीय प्रेम पासवान पर चापड़ से जानलेवा हमला किया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों के अनुसार, बुधवार रात मोबाइल चार्जर और नगदी चोरी के आरोप को लेकर प्रेम और पड़ोसी राहुल पासवान के बीच विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी रंजिश में राहुल ने गुरुवार सुबह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर प्रेम पर हमला किया और फरार हो गया।

सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची, बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बढ़ती चापड़बाजी पर चिंता जताते हुए पुलिस से गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  महुआडांड़ में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, धवई टोली में छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed