पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में कुल 09 गिरफ्तार,निगरानी अधीन अपराधकर्मियों का किया गया सत्यापन


Jharkhand: आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर जिलांतर्गत अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर निगरानी रखने हेतु पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावाँ के निर्देशानुसार विगत रात्रि विभिन्न कांडों में वांछित अपराधियों/वारंटियों की गिरफ़्तारी एवं आरोपपत्रित अपराधियों के सत्यापन हेतु विशेष अभियान चलाया गया ।उक्त अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सरायकेला/चांडिल,सभी थाना प्रभारी /अंचल निरीक्षक के नेतृत्व में छापामारी दलों का गठन किया गया।
उक्त टीमों द्वारा विभिन्न थानांतर्गत छापामारी करते हुए कुल 09 वांछित अपराधियों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।साथ ही अपराध नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु विभिन्न अपराध शीर्ष यथा आर्म्स एक्ट ,एनडीपीएस एक्ट,हत्या,उत्पाद अधिनियम,संपत्तिमूलक कांड,नक्सल कांड में आरोपपत्रित अपराधकर्मियों का भौतिक सत्यापन किया गया।
*गिरफ़्तार अभियुक्तों/वारंटियों की विवरणी*
1. राजेश सरदार, पे0-स्व0 सोनू सरदार, सा0-सालडीह बस्ती (डोमपाड़ा), थाना-गम्हरिया, जिला-सरायकेला-खरसावाँ। गम्हरिया थाना कांड सं0-132/ 22, दिनांक-21.12.2022, धारा- 461/379/411/413 भा0द0 वि0, *(कांड में गिरफ्तार)*
2. राहुल कुमार साह, पे0-स्व0 रामचन्द्र साह, पता-एम0आई0 जी0 फ्लैट रोड नं0-05, हरि ओमनगर, नियर शिव मंदिर, थाना-आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावाँ। आदित्यपुर थाना कांड सं0 163/2013, धारा-414/34 भा0द0वि0 एवं एम0एम0डी0आर0 एक्ट, जी0आर0-700/2013 *(वारंटी।)*
3. राजा प्रमाणिक, पे0-निर्मल प्रमाणिक, पता-मकान नं0-53 /2/2 रोड नं0-17, आदित्यपुर-01, थाना- आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावाँ न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी जमशेदपुर शिकायत वाद संख्या-2070/215 *(वारंटी।)*
4. मुख्तर हुसैन, पे0-मो0 सोरूल, पता-मुस्लिम बस्ती एच0रोड, थाना-आदित्यपुर, जिला-सरायकेला-खरसावाँ। आदित्यपुर थाना कांड सं0- 218/2018 (एन0डी0पी0 एस0 केस)/05/18, धारा-21 (बी.) 25 एन0डी0पी0एस0 एक्ट।जी0आर0-425/23 *(वारंटी।)*
5. सोहन साहु, पिता-छवि लाल साहु, पता-इच्छापुर, थाना-आर0आई0टी0, जिला-सरायकेला-खरसावाँ। सी0सी0 न0-1064/24, धारा-47 (ए) उत्पाद अधि0 *(गैर जमानतीय वारंटी।)*
6. मो0 अल्तमस, पे0-इस्लाम, पता-गौसनगर, बेल चैक, (जफर इमाम के घर में किरायेदार), कपाली, थाना-चाण्डिल, (कपाली ओ0पी0) जिला-सरायकेला-खरसावाँ। जी0आर0-2078/17 बिष्टुपुर थाना काण्ड सं0-224/17 *(गैर जमानतीय वारंटी।)*
7. श्यामलाल कांडयांग, पिता हरिलाल कांडयांग, सा0-गोड़ासाई, पो0 चिरूबेड़ा, थाना-चक्रधरपुर, जिला-प0सिंहभूम। खरसाावाॅ (आमदा ओ0पी0) कांड सं0-07/2026, दिनांक-27.01.2026 धारा-79/89 बी0एन0एस0। *(कांड में गिरफ्तार)*
8. महमुद आलम, पिता स्व0 नूर अहमद, सा0 मुड़िया, थाना-सरायकेला, जिला-सरायकेला-खरसावाॅ। माननीय न्यायालय ए0सी0जी0एम0, सरायकेला का जी0आर0 न0-144/18 *(गैर जमानतीय वारंटी।)*
9. बुधराम सरदार, पिता मोजे सरदार, सा0 झपड़ागुड़ा, थाना-सरायकेला, जिला-सरायकेला-खरसावाॅ। माननीय न्ययालय का जी0आर0 न0-777/12, *(गैर जमानतीय वारंटी।)*




