आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हार्डकोर टेक्नोलॉजी पर आधारित समिट 18 जनवरी को, कक्षा 4 से डिप्लोमा इंजीनियरिंग तक के छात्र लेंगे हिस्सा

0
Advertisements
Advertisements

Saraikela  : बी.ए. कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (BACET) तथा इनोवेशन समिट–स्पेसशिप 2026 आयोजन समिति द्वारा 18 जनवरी को शहर में एक अनूठा और भव्य जमशेदपुर इनोवेशन समिट आयोजित किया जा रहा है. इस समिट का उद्देश्य शहर के प्रतिभाशाली युवाओं को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है, जहाँ वे अपने रचनात्मक विचारों और नवाचारों को बड़े स्तर पर प्रस्तुत कर सकें. यह कार्यक्रम कक्षा 8 से ऊपर के स्कूल छात्रों, पॉलिटेक्निक एवं डिप्लोमा विद्यार्थियों, स्नातक–स्नातकोत्तर छात्रों, उद्यमियों, फैकल्टी और इंडस्ट्री एक्सपर्ट—सभी के लिए खुला रहेगा. प्रतिभागियों को किसी भी समस्या के समाधान से संबंधित मॉडल तैयार करना होगा, जो मुख्यतः आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और हार्डकोर टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा.

* विशेषज्ञ करेंगे मूल्यांकन, श्रेष्ठ टीमों को मिलेगी फंडिंग:

विभिन्न श्रेणियों में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए इनोवेटिव मॉडलों का मूल्यांकन एनआईटी जमशेदपुर और एनएमएल के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा. शीर्ष पाँच टीमों को पुरस्कार के साथ-साथ उनके प्रोजेक्ट को धरातल पर उतारने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. कार्यक्रम में कई निवेशक भी शामिल होंगे, जो उत्कृष्ट और व्यवहार्य मॉडलों को फंडिंग उपलब्ध कराएंगे, जिससे छात्रों को अपने आइडिया को वास्तविक स्टार्टअप में बदलने का अवसर मिलेगा.

* अमेरिका और बेंगलुरु के युवा उद्यमी साझा करेंगे अनुभव:

आयोजन समिति प्रमुख एवं BACET चेयरमैन डॉ. एस. टी. सिंह ने बताया कि समिट में विशेष रूप से पाँच युवा उद्यमी शामिल होंगे, जिनमें से चार अमेरिका और एक बेंगलुरु में सफल स्टार्टअप संचालित कर रहे हैं. इनमें से चार जमशेदपुर के ही हुनरमंद युवा हैं, जो प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा करेंगे. वे बताएंगे कि एक विचार को सफल स्टार्टअप में बदलने की प्रक्रिया में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और उनसे कैसे निपटा जा सकता है.

* समिट में शामिल होने वाले प्रमुख उद्यमी होंगे—

अभिषेक कुमार, फाउंडर, टू एटम (अमेरिका)

रंजन कुमार, टेक लीड, फेसबुक (अमेरिका)

वात्सल्य उपाध्याय, फाउंडर, आई जुनून (अमेरिका)

सुधाकर कंडानाला, फाउंडर, सिल्वर बिज़नेस सर्विसेज (अमेरिका)

अभिजीत कुमार, को-फाउंडर क्लाइंट टेल व गोकैटल्स (बेंगलुरु)

* प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई गणमान्य उपस्थित:

प्रेस कॉन्फ्रेंस में एनआईटी जमशेदपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. के.के. सिंह, तारापोर स्कूल एग्रिको की प्रिंसिपल इशिता डे, राजेंद्र विद्यालय साकची की प्रिंसिपल अनिता तिवारी, राजेंद्र विद्यालय घुटिया की प्रिंसिपल खुशबू ठाकुर और स्टूडेंट कमेटी से अर्थलन मंज़र भी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कियह समिट शहर में नवाचार, तकनीक और स्टार्टअप की दिशा में युवाओं को एक बड़ा और प्रेरणादायक मंच प्रदान करने जा रहा है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed