परसुडीह में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर…

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर: जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत कुंडू भवन के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. कार स्कूटी को अपनी चपेट में लेते हुए पोल से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी बीच से मुड़ गई. इस घटना में स्कूटी सवार मझगांव निवासी दिलिप कुमार पिंगुआ (45) गंभीर रुप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. इधर, मौका पाकर कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

स्कूटी को घसीटते हुए पोल से टकराई कार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी परसुडीह की ओर से स्टेशन की तरफ जा रही थी जबकि कार भी परसुडीह से स्टेशन की ओर जा रही थी. कुंडू भवन के पास कार ने स्कूटी को अपनी चपेट में लिए और काफी दूर तक घसीटते हुए पोल से जा टकराई. घटना के बाद जोर की अवाज हुई और घटनास्थल धुंएं से भर गया. इसी बीच कार पर सवार लोग भाग गए. कार में इंडियन आर्मी लिखा हुआ है. फिलहाल पुलिस कार के मालिक का पता लगा रही है.

Advertisements
See also  राष्ट्रवाद के बड़े-बड़े भाषण देने वाले लोग भाजपाई बताएं देश पहले है या विदेशी स्वीकृति? : जेएमएम

Thanks for your Feedback!

You may have missed