दक्षिण अफ्रीका के सॉल्सविले में अवैध बार में ताबड़तोड़ गोलीबारी


दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका के प्रेटोरिया शहर के पास सॉल्सविले टाउनशिप में एक बार में हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, की मौत हो हो गई. यह सनसनीखेज घटना शनिवार की सुबह घटी. दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि हमलावरों का मकसद भीड़ को निशाना बनाना था। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग बार के अंदर की गई या बाहर से। पुलिस तीन संदिग्धों की तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान उजागर नहीं हो पाई है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावर तेज आवाज और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।यह इलाका पहले से ही अवैध गतिविधियों के लिए बदनाम रहा है। यहां कई बार ऐसे अनधिकृत बार, जिन्हें स्थानीय भाषा में “शेबीन” कहा जाता है, बिना सुरक्षा मानकों के संचालित होते हैं। इन जगहों पर गैंगवार, अवैध हथियारों की मौजूदगी और शराब की तस्करी आम बात है। पुलिस को लंबे समय से इनके संचालन पर रोक लगाने की मांग मिलती रही है, लेकिन घटनाओं का सिलसिला थमता दिखाई नहीं दे रहा।




