यूपी के बलरामपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक दृश्य सामने आया PPE किट पहन नदी में फेंका कोरोना पॉजिटिव का शव,

Advertisements

उत्तर प्रदेश: यूपी के बलरामपुर जिले में मानवता को एक बार फिर शर्मसार करने वाला एक दृश्य सामने आया है. यहां कोरोना संक्रमित चाचा का शव भतीजे ने कुछ लोगों की मदद से शनिवार दोपहर राप्ती नदी के पूल के ऊपर से फेंक दिया. नदी के पूल पर से शव के फेकते समय का में वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कराई. पता चला कि एल-टू अस्पताल में भर्ती वृद्ध की देर शाम मौत हुई थी. शनिवार दोपहर उसका भतीजा अंत्येष्टि के लिए ले गया था. सीएमओ की तहरीर पर मृतक के भतीजे व एक अन्य के विरुद्ध महामारी अधिनियम व अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है. जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि शव वास्तव में एक कोविड रोगी का ही था, और रिश्तेदार इसे नदी में फेंकने की कोशिश कर रहे थे. परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को उन्हें दोबारा सौंप दिया गया है. बलरामपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीवी सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मरीज को 25 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, और तीन दिन बाद 28 मई को उसकी मृत्यु हो गई. कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार, शव उसके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया था. उन्होंने बताया कि हमने मामला दर्ज कर लिया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

https://twitter.com/iSourav_d/status/1398968370549035008

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश और बिहार में कई नदियों में शवों को बहाने का मामला पहले ही सामने आ चुका है. सरकार लगातार नदियों में अनाउंस करा रही है कि यदि किसी कारण आप अंतिम संस्कार नहीं कर पा रहे थे तो सरकारी इंतजाम के माध्यम से मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसके बावजूद इसके नदियों में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है.

 

About The Author

You may have missed