जेएमएम के शासन मे लूट का एक सूत्री कार्यक्रम चला,पूरा सिस्टम फेल :अरविन्द सिंह

0
Advertisements

मनोहरपुर:जेएमएम और कांग्रेस के शासन मे झारखण्ड को लूटने का एक सूत्री कार्यक्रम चलाया गया। टेंडर से लेकर पोस्टिंग मे घुस का खेल चला। उक्त बाते इचागढ़ के पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अरविन्द सिँह ने कही । शनिवार को मनोहरपुर मे पत्रकारो को सम्बोधित कर उन्होंने कहा की जिस तरह जेएमएम काल मे झारखण्ड को लूटने का काम किया गया है,जनता इसे देख रही है। इस लोस चुनाव मे जनता इन्हे सबक सिखाएगी। उन्होंने लोस चुनाव मे झारखण्ड के सभी 14 सीटों मे भाजपा की जीत का दावा किया है। कहा की भाजपा पूरी मजबूती के साथ इन सीटों मे चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा की झारखण्ड लूट और कैश काण्ड का अड्डा बन गया है। राज्य मे अराजकता फैला हुआ है, टेंडर,पोस्टिंग,बालू,सभी जगह लूट,यहां तक की गरीब की योजनों मे भी लूटा जा रहा है। उन्होंने कहा की लोस चुनाव के बाद झारखण्ड की सरकार भी ज्यादा दिन नहीं चलेगी यह सरकार भी गिरने वाली है। वहीं सिंहभूम लोस सीट से भाजपा की जीत को पक्का बताते हुए कहा की पीएम मोदी ने पुरे देश मे जितना काम किया है हमें उसका फायदा मिलेगा। भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा बेहतर अंतर से जीतेगी। कहा की 2019 के मुकाबले एनडीए और मजबूत हुआ है,हमारे पास मजबूत कार्यकर्ता और फॉलोवर है। वहीं खूंटी सीट पर चर्चा करते हुए कहा की खूंटी सीट भी भाजपा जीतेगी। इसके अलावा उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ साथ यहां बैठक कर लोस चुनाव को लेकर कई निर्देश आदि दिए है।

Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!