चीन के बाओटू शहर में हुआ भीषण ब्लास्ट,


बीजिंग:चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के पश्चिमी बाओटू शहर में भीषण ब्लास्ट की खबर सामने आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार धमाका इतना अधिक जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में कंपन्न पैदा हो गया और कई इमारतें हिल गईं। इससे धमाके की घातकता का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स के अनुसार इस बड़े धमाके में कम से कम 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं।यह हादसा बाओगांग यूनाइटेड स्टील कंपनी के प्लेट प्लांट में दोपहर लगभग 3 बजे के करीब हुआ. कंपनी बाओटू की प्रमुख स्टील उत्पादक है. विस्फोट के बाद पूरे इलाके में भारी धुआं फैल गया और आग की लपटें आसमान में उठने लगी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि आग ने कारखाने के बड़े हिस्से को घेर लिया था. धमाके की वजह से आसपास के इलाकों में साफ कंपन महसूस हुए, जिससे लोग डर गए. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, धमाके में 2 लोगों की मौत हो गई है और 66 लोग घायल होकर अस्पताल में भर्ती है. इनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं 5 लोग अभी भी लापता है. बचाव दल उन्हें ढूंढने में जुटे हुए हैं.घटना के तुरंत बाद स्थानीय फायर ब्रिगेड, इमरजेंसी टीम और इनर मंगोलिया की रेस्क्यू फोर्सेस मौके पर पहुंच गईं. बचाव कार्य जारी है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और लापता लोगों की तलाश में पूरी ताकत लगाई जा रही है.
कंपनी ने भी सभी संसाधन लगा दिए हैं ताकि जल्द से जल्द लापता लोगों को ढूंढा जा सके. विस्फोट के कारणों की जांच शुरू हो चुकी है. अभी तक कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन औद्योगिक सुरक्षा मानकों पर सवाल उठ रहे हैं.चीन में पिछले कुछ सालों में कई बड़े फैक्ट्री हादसे हो चुके हैं. ऐसे विस्फोट अक्सर सुरक्षा नियमों की अनदेखी या रखरखाव की कमी से होते हैं. इस घटना ने फिर से औद्योगिक क्षेत्र में सख्त नियमों और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत पर जोर दिया है.




