शख्स ने की अपने ही मां-बाप और बहन की हत्या, घर में ही तीनों का दफना दिया शव


कर्नाटक : कर्नाटक के विजयनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आदमी ने कथित तौर पर अपने पिता, मां और बहन की हत्या कर दी। इसके बाद उसने तीनों के शवों को शहर में एक किराए के घर के अंदर दफना दिया। बताया जा रहा है कि यह अपराध 27 जनवरी को हुआ। आरोपी की पहचान अक्षय कुमार के रूप में हुई है, जो चित्रदुर्ग जिले के होसादुर्गा तालुक के डोड्डाकिट्टाडाहल्ली गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि अक्षय ने कोट्टूर के एक घर में अपने पिता भीमराज, मां जयलक्ष्मी और बहन अमृता की हत्या कर दी, जहां वे पिछले कुछ सालों से रह रहे थे। यह परिवार टायर रिट्रेडिंग का काम करके गुजारा करता था।पुलिस की प्रारंभिक जांच के दौरान ट्रिपल मर्डर के पीछे प्रेम प्रसंग का ऐंगल सामने आ रहा है। पुलिस ने कहा कि आरोपी अक्षय की बहन अमृता किसी से प्रेम करती थी। माता-पिता भी उसके इस फैसले में साथ थे, लेकिन अक्षय को यह बात पसंद नहीं थी। इसके कारण घर में उसका बहन और मां-बाप से अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कहा कि अक्षय ने बताया कि मुझे बहन का प्रेमी पसंद नहीं था। मगर मम्मी-पापा को दीदी के रिश्ते से कोई परेशानी नहीं थी। यही बात मुझे पसंद नहीं थी। पुलिस ने आशंका जाहिर की कि इसी विवाद के चलते आरोपी अक्षय ने तीनों का कत्ल कर दिया।घटना के बाद परिवार का पालतू कुत्ता भी गमगीन है। वह अपने मालिकों को खोने के बाद से लगातार रो रहा है। विजयनगर एसपी जाह्नवी और डीएसपी मल्लेश ने घटनास्थल का दौरा कर शवों को बाहर निकलवाया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।




