लॉरेंस विश्नोई गैंग का बड़ा गैंगस्टर अमेरिका में गिरफ्तार

0
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली:हरियाणा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी कामयाबी मिली है. भारत के दो मोस्ट वांटेड गैंगस्टर  वेंकटेश गर्ग और भानु राणा को जॉर्जिया और अमेरिका में हिरासत में लिया गया है. दोनों को जल्द भारत लाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वेंकटेश गर्ग को जॉर्जिया से प्रत्यर्पित किया जा रहा है, जबकि भानु राणा को अमेरिका से डिपोर्ट किया जाएगा.वेंकटेश गर्ग हरियाणा के नारायणगढ़ का रहने वाला है। इसके खिलाफ हत्या, लूट और फिरौती के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। वेंकटेश गुरुग्राम में बसपा नेता की हत्या में भी शामिल रहा है। वह फर्जी पासपोर्ट बनवाकर विदेश भाग गया और जॉर्जिया को अपना नया ठिकाना बना लिया।भानु राणा हरियाणा के करनाल का निवासी है. वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है और हथियार सप्लाई का नेटवर्क संभालता है. करनाल STF ने उसके इशारे पर काम कर रहे दो लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था.भानु राणा जेल में बंद होने के बावजूद मोबाइल और सोशल मीडिया के जरिए अपने गैंग को निर्देश देता था. उसका नेटवर्क हरियाणा, पंजाब और दिल्ली तक फैला हुआ है.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
See also  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को होली की बधाई दी

Thanks for your Feedback!

You may have missed