19 साल के भांजे के प्यार में पगलाई मामी ने छोड़ा मामा का घर,

0
Advertisements
Advertisements

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अजब प्यार की गजब कहानी देखने को मिली है. जहां पर परनाबगुलहा गांव में एक 19 वर्षीय भांजे का अपनी मामी के साथ अवैध संबंध का मामला सामने आया है. भांजे व मामी के बीच काफी दिनों से प्रेम-प्रंसग चल रहा था. मनीषा ने आधी रात में अपने प्रेमी विनीत दीक्षित को घर बुलाया. वह पूरी रात उसी के साथ कमरे में रहा. सुबह उसकी मां कपड़े लेने कमरे में पहुंची तो विनीत आलमारी के पास छिप गया लेकिन उसका पैर दिख रहा था. जिसके बाद दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग का खुलासा होने के बाद भांजे के साथ मामी घर छोड़ चली गई. पत्र लिखा कि अब मेरे पति व दोनों बच्चों से कोई संबंध नहीं है. मैं अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ जा रही हूं.मनीषा अपने भांजे के प्यार में ऐसी पागल हुई की अपने पति व दो बच्चों के बारे में भी नहीं सोचा. रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के परनाबगुलहा गांव की है. जहां पर भांजे व उसकी मामी को घर के अंदर परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ा. महिला के पति दद्दन तिवारी ने बताया कि जब मां कपडे़ लेने के लिए कमरे के अंदर गई तो आरोपी अलमारी के पास छिप गया था. उसका पैर दिख रहा था.महिला के पति ने बताया कि 2016 में मनीषा साथ उसकी शादी हुई थी. उसके दो बेटे हैं जिसमें बड़ा बेटा वरुण तिवारी की उम्र 9 वर्ष व छोटे बेटे की उम्र 4 वर्ष है. कुछ दिनों से रिश्ते में भांजा लगने वाले विनीत दीक्षित का उसके घर आना जाना बढ़ गया. इस बीच दद्दन तिवारी की पत्नी और विनीत के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया. दोनों कई दिनों से एक दूसरे से चोरी छिपे मिलते थे. रविवार को दोनों को संदिग्ध हालात में कमरे में पाया गया. उन्होंने बताया कि दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे. बहुत समझाया बुझाया गया आखिरी में वो लोग नहीं माने तो विनीत, मनीषा को अपने साथ लेकर चला गया. मेरी पत्नी दोंनो बच्चे मेरे पास छोड़ गए.महिला के पति ने बताया कि हम रहते बाहर हैं, हमारी शादी 2016 में हुई. मेरी पत्नी का नाम मनीषा है. चंडीगढ़ की रहने वाली है. हम दोनों की लव मैरिज हुई है और दो बच्चे हैं. पिछले 3 वर्षों से उसकी पत्नी उसे परेशान कर रही है. पहले चंडीगढ़ में उसके दो अन्य लड़कों के साथ संबंध थे. बाद में गांव आने पर, उसने मेरे भांजे विनीत दीक्षित के साथ अवैध संबंध बना लिए. विनीत चोरी-छिपे उसके घर आता था. एक बार उसकी मां ने उन्हें देख लिया, तो उन दोनों ने महिला का गला दबाकर मारने की कोशिश की. शोर मचाने पर परिवार और गांव वाले इकट्ठा हुए. 112 पुलिस मौके पर पहुंची और विनीत व मनीषा को रंगे हाथों पकड़ा. थाने में दोनों ने दोबारा ऐसा न करने की बात कही थी, लेकिन अंततः वे आपसी सहमति से एक साथ चले गए. अब अपनी पत्नी से कोई संबंध नहीं रखना चाहता. उसने कहा कि जब वह उसकी नहीं हुई, तो किसी की भी हो. उसे अब कोई फर्क नहीं पड़ता.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

Thanks for your Feedback!

You may have missed