जिंदा आदमी को कागजों में मृत दिखाया, जमीन हड़पने की साजिश का आरोप

0
Advertisements
Advertisements

Gamharia : सरायकेला जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पद्मलोचन मंडल अपने पुत्र सुजीत मंडल के साथ नामांतरण मामले में आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे।

हैरानी की बात यह रही कि संबंधित जमीन के दस्तावेजों में पद्मलोचन मंडल को न केवल मृत, बल्कि निसंतान भी दर्शाया गया है, जबकि वह पूरी तरह जीवित हैं और उनके साथ पुत्र स्वयं मौजूद था।पीड़ित पद्मलोचन मंडल ने आरोप लगाया कि पूर्व पार्षद ममता बेज द्वारा प्रस्तुत वंशावली में उन्हें मृत प्रमाणित कर दिया गया है, ताकि उनकी जमीन का गलत तरीके से नामांतरण कराया जा सके। उन्होंने अंचल कार्यालय के अधिकारियों को बताया कि यह पूरी साजिश संपत्ति हड़पने के उद्देश्य से रची गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल कार्यालय के कर्मियों
ने संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पूरे प्रकरण की जानकारी वरीय अधिकारियों को भी दे दी गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  ट्रेनों की लेटलतीफी पर बढ़ा आक्रोश, विधायक सरयू राय शुरू करेंगे हस्ताक्षर अभियान

Thanks for your Feedback!

You may have missed